दिल्ली के लाल किले में आयोजित 'आजाद हिंद सरकार गठन के 77 वें वर्ष' समारोह में शामिल हुए

 


केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल 
इस आयोजन में आईएनए के नाइक लालती रामजी और सिपाही परमानंद यादव के साथ चंद्र कुमार बोस भी शामिल हुए

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने आज दिल्ली के लाल किले में 'आजाद हिंद सरकार गठन के 77 वें वर्ष' समारोह के आयोजन में भाग लिया।

संस्कृति मंत्री ने आजाद हिंद सरकार के गठन की 77 वीं वर्षगांठ के गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश की युवा पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सर्वोच्च बलिदान और नेतृत्व से सीखने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व को धन्यवाद दिया जो इस यात्रा को पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे ले जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष राष्ट्र स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाएगा और उसी साल सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती भी मनाएगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों अवसरों को मनाने की नोडल एजेंसी संस्कृति मंत्रालय है।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के स्मरणोत्सव में आईएनए के नाइक लालती रामजी, सिपाही परमानंद यादव के साथ-साथ मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जीडी बख्शी, निदेशक आईएनए ट्रस्ट - ब्रिगेडियर चिकारा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने भी हिस्सा लिया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !