मोतीलाल जांगड़े सराईपाली (छत्तीसगढ़ सेवा) कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल बग्गा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ का नारा केवल कागजों पर सिमटकर रह गया है । देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं । मोदी सरकार बेटियों के नाम पर वाहवाही बटोरने में लगी हुई है । जबकि अब देश के बिटियाँ घर से बाहर निकले में डरने लगे हैं । उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुए बेटी 15 दिनों तक जीवन और मौत के बीच जंग लड़ती रही और आखिरकार दम तोड़ दी । ऐसी घटाएं देशभर के विभिन्न कोने में होती है । क्योंकि आरोपियों को सजा देने कई वर्ष लग जाते हैं । वहीं बग्गा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार है । लेकिन योगी सरकार बेटियों को सुरक्षित रखने नाकाम दिखाई दे रहे हैं। योगी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। श्री बग्गा ने इस घटना की घोर निंदा की है ।

