गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
रायपुर। रेलवे के बोनस नहीं देने के फैसले के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश है। साउथ सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के हजारों कर्मचारी रायपुर डीआरएम ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किए। बता दें कि रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि बोनस हमारा अधिकार है, हमने कोरोना काल में भी लगातार पूरी मेहनत से डयूटी की है। इस कोरोना काल में भारतीय रेलवे में करीब 350 मजूदरों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रेलवे में दहशत का माहौल है फिर भी कर्मचारी काम कर रहे हैं। ऑल इंडिया रेलवे में अब तक बोनस देने का निर्णय नहीं लिया है, जिससे त्यौहार को देखते हुए सभी कर्मचारियों ने रेलवे के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर विरोध किया।

