छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ करता है अपिल की बेटी का मदद को आगे आए जनमानस और जनप्रतिनिधि


छुरा गरियाबंद से छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट

आदिवासी परिवार के इस बेटी को है मदद की दरकार चलने फिरने में है लाचार...

छुरा ब्लाक का वनांचल में ग्राम रसेला की एक बेटी  गंभीर बिमारी से ग्रसित‌ है जो कि विगत कई वर्षों से उनका परिवार  इलाज के लिए भटक रहे हैं वहीं बेटी का नाम कल्याणी हैं  और सुरेश लड़की का  पिता ने बताया कि कल्याणी

पैदा होने के 6 महीना बाद ही पैरालिसिस से ग्रसित हो गई।

वहीं कल्याणी का गरीब पिता के संघर्ष से 7 साल बाद विकलांगता प्रमाण पत्र बन तो गया , पर मिलने वाले जरूरी सुविधा के आभाव में 9 साल की हो चुकी बेटी जिंदगी से संघर्ष कर रही है. न चल सकती है, न बैठ, लाचारी की जीवन गुजार रही है गरीब आदिवासी की बेटी...

छुरा के रसेला ग्राम में गरीब आदिवासी परिवार सुरेश मरकाम के घर 9 साल पहले पैदा हुई बेटी की बदकिस्मती कहे या फिर प्रशासन कि उदासीनता, बेटी लाचारी की जिंदगी जी  रही है। पिता सुरेश ने बताया कि बेटी के पैदा होने के 6 माह बाद उसके शरीर के अंगो ने काम करना बंद कर दिया. तब बेटी कल्याणी 3 साल की थी। तब 2013 में  उसका इलाज छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से हुआ। ब्लड सैंपल अम्बेडकर अस्पताल रायपुर भेजा गया तो रिपोर्ट में बताया गया कि उसे एक्युट फ्लोसिस पैरालिसिस हो गया है। 

 सरकार से मदद की आस लगाए हैं परिवार

दादा नाथू राम ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है . इलाज नहीं कर सकते . पोती को नित्यकर्म से लेकर हर काम के लिए उठा के ले जाना पड़ता है। शारीरिक कमजोरी इतनी है कि अभी केवल हड्डी का ढांचा लगती है . दादा ने कहा कि पुराने सरकार में केवल कार्ड बनाने 8 साल  लग गए। इसलिए और ज्यादा सहयोग की उम्मीद नहीं किया सरकार बदलते की आदिवासी परिवार में उम्मीद की किरण जागी है. परिवार को किसी मशिहा का इंतजार है, जो उनकी बातें सरकार तक ले जा सके। 

वहीं जैसे ही उक्त मामला का जानकारी छुरा नगर के युवा पार्षद और कांग्रेस कमेटी सचिव हरीश यादव को लगा तुरंत पिड़ित का मदद को आगे आए और सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया वहीं हरीश यादव ने छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़  के संवाददाता रामकुमार यादव को बताया कि कल्याणी का इलाज हेतु गरियाबंद जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन आर नवरत्ने से चर्चा किया गया है और जरूरी इलाज हेतु आगे भी बात किया जायेगा और कल्याणी का पुरा मदद किया जायेगा जिससे वो ठीक हो सके वहीं उक्त परिवार का स्थिति को देखते हुए  हरीश यादव ने   क्षेत्रवासियों से भी अपील किया है कि कल्याणी का इलाज हेतु मदद के लिए आगे आए

वहीं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन आर नवरत्ने ने कहा कि कल्याणी का इलाज चरण बाद तरीके से उपचार में हो सकती है ठीक

सीएमएचओ एनआर नवरत्न ने कहा की इस स्टेज के पैरालिसिस का उपचार संभव है. चरनबद्घ  तरीके से उपचार मिले तो संभावना बढ़ जाती है. विकलांगता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी इलाज भी संभव है. अब तक इस पीड़िता की जानकारी विभाग को नहीं मिली है. जानकारी मंगवा कर आवश्यक कार्य वाई की जाएगी।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !