युवक का मदद को आगे आए समाज प्रमुख गण

 

रामकुमार यादव कि रिपोर्ट

गरियाबंद /कोपरा, हरिभूमि में खबर प्रकाशन के पश्चात सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, बलौदा बाजार जिला युवा यादव समाज के अध्यक्ष विजय यादव, भाटापारा नगर अध्यक्ष धन्नू यादव, गरियाबंद जिला के अध्यक्ष रिखी राम यादव ,जिला संरक्षक केनू राम यादव गोहरा पदर, जिला युवा अध्यक्ष सुशील यादव देवभोग ने आज काम करते हुए घायल कोपरा निवासी राजेश यादव से सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा , उन्होंने आश्वस्त किया कि यथासंभव सहयोग राशि समाज की ओर से आपके खाते में डाला जाएगा तथा उपस्थित लोगों ने 6000 नगद सहयोग के रूप में प्रदान किया, ज्ञात हो कि विगत दिनों हरिभूमि समाचार पत्र में राजेश यादव के बारे में समाचार प्रकाशित हुआ था जिसमें समाज से सहयोग की अपील की गई है, समाज के अध्यक्ष रमेश यदु ने हरिभूमि व व्यूरो चीफ गोरे लाल सिन्हा का धन्यवाद ज्ञापित किया,काफी सवेदनशील विषय को समाज को अवगत कराया ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !