हमारे आसपास लगे पेड़ पौधे हमारे लिए कितने जरूरी है ये बात ज्यादातर लोग सोचते नहीं हैं .पेड़ हमारे वातावरण और जीवन के लिए सबसे आवश्यक हैं क्योंकि वे सबसे महत्वपूर्ण चीज़ें प्रदान करते हैं- ऑक्सीजन और खाद्य सामग्री. ऑक्सीजन के बिना हम कुछ ही पल जीवित रह सकते हैं. दिन के वक्त पेड़ सारे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड लेकर फोटोसिंथेसिस करती हैं, अपने खाद्य के लिए और वातावरण में ऑक्सीजन छोड़ते हैं. इसलिए पेड़ वायु को फॅक्टरी और गाड़ियों के धुएँ से प्रदूषित होने से भी बचाते हैं और ऑक्सीजन की मात्रा में संतुलन बनाए रखते हैं.कहा जाता है कि एक एकर पेड़ से भरा इलाका 6 टन कार्बन डाइऑक्साइड ले सकता है और 4 टन ऑक्सीजन दे सकता है.
रबर का पौधा- भारत में रबर के पौधे बहुत आम हैं. इनको ज्यादा रोशनी की आवश्यकता पड़ती है साथ ही खाद और पानी की भी, जिससे यह स्वस्थ रहें. रबर के पौधे लगाने से घर में कार्बन मोनोऑक्साइड और ट्राईक्लोरोइथीलीन जैसे तत्व हवा से खत्म हो जाते हैं.
एलोवेरा - बहुत कम लोग जानते हैं कि एलोवेरा हवा को साफ करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह हवा से बेंजीन और फॉर्मेल्डेहाइड को हटाता है और यह भी रात को ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है.
पीस लिली- बड़ी हरी पत्तियों वाला यह प्लांट घर के भीतर से बेंजीन, ट्राइक्लोइथेन, फॉर्मेल्डाइड को खत्म करता है.
गुलदाउदी का पौधा- ये पौधा हवा को शुद्ध करने के साथ घर की खूबसूरती को भी बढ़ाता है. ये कई रंगो में और बहुत ही मनमोहक होते हैं. इसे यह जड़ी बूटी का सदाबहार पौधा भी कहा जाता है.
सांस लेने की सबसे बड़ी वजह आपका दिल नहीं बल्कि पेड़ पौधे हैं घर में पौधे होना कितना जरूरी है
अक्टूबर 14, 2020
Tags

