मकरध्वज प्रधान मैनपुर(अमलीपदर) -केंद्रीय सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानून को लेकर कांग्रेस कमेटी देवभोग ब्लाक के अध्यक्ष सुकचंद बेसरा जी के नेतृत्व में विरोध,आक्रोश व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था,जहाँ झाखरपारा के 36 गांव के 32 बूथ मे 3733 किसानो ने कृषि कानूनों का विरोध कर हस्ताक्षर किए,तो वही देवभोग के अन्तर्गत 65 बूथ से 6700किसानो ने हस्ताक्षर व विरोध प्रदर्शन किया,बिते दिन देवभोग ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुकचंद बेसरा ने किसनो,मजदूरों व आम जनता के हस्ताक्षर युक्त 6500 प्रपत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा किये ,देवभोग कांग्रेस कमेटी के इस सराहनीय प्रयास हेतु,प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ सूकचंद बेसरा एवं अन्य कांग्रेस पार्टी के सदस्यों का जमकर तारीफ की है

