महासमुंद 03 अक्टूबर 2020/ जिले में आबकारी विभाग के कार्यपालिक संयुक्त टीम द्वारा सघन एवं पतासाजी करते हुए आबकारी अपराधियों के विरूद्ध निरंतर प्रकरण कायम किए जा रहे है तथा आबकारी अधिनियम 1915 के तहत आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।


जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब विक्रयधारणपरिवहन एवं मदिरा तस्करी आदि अपराधों को रोकने में सहयोग प्रदान करने के लिए तत्काल इसकी सूचना नजदीकी आबकारी नियंत्रण कक्षआबकारी अधिकारी कार्यालयजिला आबकारी अधिकारी कार्यालय तथा अवैध शराब विक्रय की सूचना देने के लिए आबकारी अधिकारियों के दूरभाष नम्बर सार्वजनिक किया गया है। इनमें आबकारी नियंत्रण कक्ष महासमुन्द के टेलीफोन नम्बर 07723-223317, जिला आबकारी अधिकारी महासमुन्द 87675-00010, आबकारी उपनिरीक्षकवृत्त महासमुंद शहर 82259-17273, आबकारी उपनिरीक्षकवृत्त महासमुन्द आंतरिक 97520-16786, आबकारी उपनिरीक्षकवृत्त बागबाहरा 96173-27999, आबकारी उपनिरीक्षकवृत्त पिथौरा 98936-15162, आबकारी उपनिरीक्षकवृत्त बसना 90091-99557 एवं आबकारी उपनिरीक्षकवृत्त सरायपाली के दूरभाष नम्बर 78798-51575 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना या शिकायत पर आबकारी विभागमहासमुन्द द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।