दादरगांव पुराना‌ में ट्रैक्टर पलटा एक युवक की मौत,एक युवक घायल


छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए
रामकुमार यादव कि रिपोर्ट


छुरा ब्लाक मुख्यालय से 4 किमी दूर दादरगांव पुराना‌ से बहुत ही दुखद समाचार मिला है उक्त दुखद घटना शुक्रवार रात्रि  का है जहां दादरगांव पुराना‌ पंचायत का आश्रित ग्राम कारीदादर निवासी ट्रैक्टर का मालिक सुन्दर लाल यादव अपने साथी ओंकार ठाकुर के साथ चरौदा  समान छोड़ने गया था और  ट्रैक्टर से समान छोड़के घर वापसी में दादरगांव पुराना‌ और चरौदा के मध्य, मोड़ पर ट्रैक्टर अन्यत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर,खाई में गिर गया इससे पहले कि ट्रैक्टर चालक और मालिक सुन्दर यादव सम्हल पाते ट्रैक्टर के नीचे आकर  दब गए परन्तु ओंकार ठाकुर ने अगल बगल कूदकर अपनी जान बचाई और तुरंत इस घटना का सूचना मोबाइल से घर वालों को दिए और तुरंत 108 एंबुलेंस को भी दिया गया पर चालक सुन्दर यादव का मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं ओंकार ठाकुर को छुरा शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा और अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार ओंकार ठाकुर का स्थिति में सुधार है ग्रामीण जन ने बताया कि जिस मोड़ पर ट्रैक्टर पलटा है उस  जगह पर पहले भी बहुत सारी घटनाएं हो चुकी है और मोंगरा के ओर से आने पर उक्त मोड़ का पता नहीं चलता है और आए दिन दुर्घटना होता रहता है कभी छोटी दुर्घटना तो कभी बड़ी दुर्घटना होती है


वहीं उक्त स्थान को देखा जाए तो पीडब्ल्यूडी विभाग का लापरवाही भी नजर आता है क्यों कि ऐसे स्थान पर न तो किसी प्रकार का दिशा सुचक लगाया है न ही माकॅ किया गया है जिससे की राहगीरों को पता चल सके कि आगे अंधा मोड़ और खाई है 


पर यहां जैसे ही सुन्दर यादव का  निवास ग्राम कारीदादर  में सुन्दर यादव का मृत्यु का सुचना मिला पूरा ग्राम गमगीन हो गया और नवरात्रि का पर्व का प्रारंभ दिन में ऐसा हदय विदारक घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर पैदा कर दी है ग्राम के ग्राम समिति के सचिव बलराम निषाद ने बताया कि सुन्दर यादव बहुत ही सीधे ,मिलनसार, व्यक्ति थे असमय मृत्यु ने परिवार सहित पूरे गांव को हिला दिया है

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !