छत्तीसगढ़आत्मनिर्भर बनने पंजाब नेशनल बैंक का ग्राम संर्पक अभियान जारी , आत्मनिर्भर भारत ग्राम संपर्क अभियान के तहत पीएनबी बैंक में अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी


गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट


गरियाबंद/नवापारा राजिम-पीएनबी की गोबरा नवापारा राजिम शाखा में शनिवार को उपमंडल प्रमुख दीपक मेहतानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुरू हुए आत्मनिर्भर भारत ग्राम संपर्क अभियान के तहत लोगों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को ग्राम संपर्क अभियान के तहत स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। लोगों को बैंक की विभिन्न जमा और ऋण योजनाओं के बारे में बताया गया।


साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, कम खर्च पर स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। लोगों से डिजिटल होने के लिए खाता को आधार और मोबाइल से जोड़ने की भी अपील की गई।


उन्होंने बताया कि लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार स्वरोजगार के लिए पंजाब नेशनल बैंक के किसी भी शाखा से आप लोन ले सकते हैं। समय पर लोन लौटाने पर आगे और भी ज्यादा लोन मिल सकता है। लोन समय पर चुकाने से आपका इमेज बैंक के पास अच्छे लोगों में आएगा। 

हर माह लगेगा दो शिविर
उपमंडल प्रमुख श्री दीपक मेहतानी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक ग्राम संपर्क अभियान के तहत 31 दिसंबर तक प्रति माह दो शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान 4 प्रमुख विषय डिजिटल, क्रेडिट, सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर केंद्रित है जो विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सार्थक करेगा।


गोबरा नवापारा राजिम शाखा के ब्रान्च मैनेजर प्रवीण कुमार सिह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ाने के लिए लोगो को प्रेरित करना है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगो को अपने पैरों पर खड़ा करने की यह योजना पूरे देश में चलाई जा रही है। इस मौके पर राजिम ब्रांच के सभी कर्मचारी एवम शाखा प्रबंधक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


इन योजनाओं पर रहेगा ज़ोर
आयोजित होने वाली शिविरों में डिजिटल सेवाओं के तहत पीएनबी द्वारा आधार सीडिग, मोबाइल नंबर सीडिग, डिजिटल ऑन बोर्डिग, भीम यूपीआइ पर केंद्रित किया जाएगा। क्रेडिट सेवाओं के तहत पीएनबी कृषि निवेश क्रेडिट योजना, स्वयं सहायता समूह योजना और पीएसबी 59 मिनट ऋण की जानकारी दी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा के तहत, पीएनबी पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई, कम लागत वाले स्वास्थ्य बीमा और कम लागत वाले जीवन बीमा पर भी जोर दिया जाएगा। वित्तीय साक्षरता शिविर के तहत सूचनाप्रद ऑडियो और एवी के माध्यम से लोगों को शिक्षित किया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !