मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 25 लाख
रायपुर, 13 अक्टूबर 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक
निदेशक आज्ञेय कुमार आजाद ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने कोरोना
संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए मुख्यमंत्री बघेल को मुख्यमंत्री
राहत कोष के लिए 25 लाख रूपए की राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस
सहयोग के लिए आजाद को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, रमेश वर्ल्यानी, पंजाब नेशनल बैंक के छत्तीसगढ़ और झारखण्ड
के जोनल मेनेजर एस.के. राणा और रायपुर मण्डल प्रमुख एम.एल.
चंद्रा भी उपस्थित थे।

