लिस्ट में ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप
@ वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
@ होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
@ यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
@ इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
@ इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक क्रेंद्र की मोदी सरकार ने देश के 11 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 93000 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है। अब तक करोड़ों किसानों को सालाना मिलने वाले 6000 रुपये में से 2000 की छह किस्त जारी की चुकी है। अब सातवीं किस्त अब नवंबर तक आनी है। अगर आपने योजना के तहत अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं तो घर बैठे पीएम किसान सम्मान निधि की ताजा लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका बहुत आसान हैं।

