कुल 10 क्विंटल 05 कि0ग्रा0 कीमती 2,01,00,000 (दो करोड एक लाख रूपये) रूपयें का अवैध गांजा जप्त।


नारियल से भरी बोरियों के बीच छूपाकर कर रहे थे अवैघ गांजा की तस्करी।

महासमुंद जिला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही।  

दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने समस्त थाना/चैकी प्रभारियों कोे विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी थाना/चैकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी कि दिनांक 02.11.20 को मुखबीर से सूचना मिली कि सीमावर्ती जिलें बरगढ़, ओडिशा की ओर से सिंघोडा/सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर थाना सिंघोडा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 के नाकेबंदी कर मुखबीर से अनुसार बतायें गये वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक वाहन टाटा 1109 ई क्रमांक CG 17 H 2027 तेजरफ्तार से ओडिशा से आ रही थी। जिसे रेहतीखोल बार्डर के पास रोका गया। वाहन मंें दो व्यक्ति 01. अशोक कुमार देहुरी पिता प्रसन्न कुमार देहुरी उम्र 26 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा 02. अशोक कुमार साहू पिता अनिरूट्ट साहू उम्र 27 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा सवार थे। उनसे पूछताछ करने पर ओडिशा का होना और सम्बलपुर ओडिशा से अमरकंटक, मध्यप्रदेश को जाना बतायें। ओड़िसा से किस कार्य से मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो गोलमोल जवाब देने लगे। थाना की टीम को शक हुआ और वाहन की तलाशी ली तो वाहन मंे नारियल की बोरिया दिखाई दी नारियल की बोरियों को उठाकर देखा गया तो उसके नीचे बोरियों में भरा हुआ प्लास्टिक बोरी के अन्दर भुरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर 33 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 990 पैकेट में कुल 10 क्विंटल 05 किलो ग्राम गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंडा उनि0 चन्द्रकान्त साहू, सउनि0 सनातन बेहरा आर0 शोभाराम वर्मा, सरोज बारिक, श्रीकान्त भोई, चितरंजन प्रधान, रमाकान्त त्रिपाठी, जैकी प्रधान, शुशांत बेहरा, आलोक शर्मा के द्वारा की गई है। 

नाम आरोपी 

01. अशोक कुमार देहुरी पिता प्रसन्न कुमार देहुरी उम्र 26 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा।

02. अशोक कुमार साहू पिता अनिरूट्ट साहू उम्र 27 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा।

जप्त मशरूका 

01. 10 क्विंटल 05 किलो ग्राम गांजा कीमती 2,01,00,000 रूपयें। 

02. टाटा 1109 E क्रमांक CG 17 H 2027 कीमती 5,00,000 रूपयें। 

03. मोबाईल 02 नग कीमती 9000 रूपयें। 

04. नगदी 4700 रूपयें। 

कुल जुमला कीमति 2,06,13,700/-(दो करोड छः लाख तेरहा हजार सात सौ रूपये)

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !