मकरध्वज प्रधान
मैनपुर(अमलीपदर)
मैनपुर-20 वर्षो से देवभोग ब्लाक के अंर्तगत ग्राम पंचायत सुकलीभांटा पुराना के आश्रित ग्राम दासोपारा की ग्रामीणों की प्यास कुँए व तालाब से बुझ रही से ग्रामीण इसे लेकर कर बार पंचायत प्रतिनिधियो को अवगत कराया गया था,
लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया,इसे देख युवा कांग्रेस ब्लाक देवभोग उपाध्यक्ष बिहारी प्रधान व जनपद सदस्य शसिद पुजारी ने युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भविष्य प्रधान को ये सारी समस्याओं की जानकारी दी जो ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया आवेदन देख जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति स्मृति नीरज ठाकुर ने तत्काल प्रभाव पीएचसी विभाग के जिमेद्दर अधिकारीयो से संपर्क कर समस्याओं से रुबरु करवाया
जिसके बाद आज गांव में हेण्ड पम्प बोर खनन मसीन पहुँची है!बिहारी प्रधान सहित ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष जी को आभार व्यक्त कर कहे कि दासोपारा के ग्रामीण पिछले लगभग20 वर्षो से पेयजल संकट से जूझ रहे थे जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी चुप्पी साधे हुए थे।समस्या का निवारण होते ही ग्रामीण जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व उनके चेहरे पर खुशी व उत्त्साह साफ दिखाई देने लगी।।


