बलगी का भूमि हत्याकांड 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाया मामला पड़ोसी ही हत्यारा निकला

 

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट    

प्रेमिका  से मोबाइल पर बात नहीं कराने से क्षुब्ध होकर युवक ने किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थि को  24 घंटे के अंदर सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बलगी में रहने वाले लक्षमण जागडे की नातिन भूमि सोनवानी बचपन में अपने नाना के घर रहती थी, 3नवम्बर को लक्ष्मण के बहू और बेटे कृषि कार्य से गोढी गयें हुए थे  , 5 नवम्बर को लक्ष्मण जागंडे ड्यूटी जाने के लिए शाम  4:00 बजे रवाना हुए रात को 12 बजे जब घर वापस लौटा तो देखा कि भूमि जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी  । 


घटना की जानकारी बांकी थाना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ पहुंची, साथ ही डांग  स्क्वाड और फारेसिक की टीम भी मौके पर पहुंचे, इस दौरान मृतिका के मोबाईल फोन से पुलिस को अहम् सुराग मिले।  पूछताछ में पुलिस को पता चला कि लक्ष्मण जागंडे के मामा नरेन्द्र जागडे का मित्र था, सुनील का बलगी में रहने वाले एक युवती से प्रेम था, वही युवती का शादी भी हो चुका था, घटना के समय उसने भूमि से अपनी प्रेमिका से बात कराने के लिए हा जिसमें भूमि ने बात कराने के लिए मना कर दिया, 


तभी गुस्से में उसने भूमि का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वह बच ना जाएं यह सोचकर उसने किचन मे रखे चाकू से उसने गला रेत कर चाकू मे लगे खून को उसने उसके घर के बेसिन पर साफ कर चुपचाप घर चला गया। दूसरे दिन सुबह वह भजीती को ईलाज कराने के नाम पर रायपुर के लिए रवाना हो गया, पुलिस ने सुनील को रायपुर से बुलाया और पूछताछ की, जब कड़ाई से पूछताछ को हत्या करना स्वीकार किया, बांकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है  ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !