महासमुंद जिले के एक लाख 28 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में अब तक लगभग 391 करोड़ से अधिक राशि आई

जिले के एक लाख 28 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में

अब तक लगभग 391 करोड़ से अधिक राशि आई

 

महासमुंद जिले में अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक लाख 28 हजार 719 कृषकों को अभी तीन किश्त की राशि 391 करोड़ 85 लाख रुपए एक लाख 28 हजार 719 कृषकों के खातें में राज्य शासन द्वारा जमा कर दी गई है। पिछले वर्ष 2019-20 में एक लाख 34 हजार 392 कृषकों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराए थे। जिसमें से एक लाख 28 हजार 719 कृषकों ने 72 लाख 72 हजार 995 क्ंिवटल धान बेचें। इन्हीं कृषकों को किश्तों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। पहली किश्त 22 मई 2020 को प्राप्त हुआ द्वितीय किश्त 20 अगस्त 2020 को किसानों के खाते में खेती बाड़ी करने के समय प्राप्त हुआ एवं तृतीय किश्त दीपावली के ठीक पहले प्राप्त हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य के किसानों के साथ महासमुंद जिले के किसानों के जीवन में खुशहाली का नया दौर शुरू हो गया है

 

राज्य शासन की इस योजना से कृषकगण बहुत खुश है। दीपावली के पूर्व कृषकों के पास धान का नया फसल आ चुका था किंतु कृषकगण ने नए धान को अपने घरों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए रखंे हैं। उन्हे कोचियों या बिचैलियो के पास धान को बेचने की नौबत नहीं पड़ी क्योंकि दीपावली से पहले राज्य शासन किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त दी गई। जिले के कृषको ने हर्षोल्लास से दीपावली का त्यौहार मनाया। साथ ही विभिन्न प्रकार के जरूरत के वाहन, गहने, बर्तन, कपड़े इत्यादि जरूरतमंद सामग्री खरीदंे एवं शासन का आभार भी प्रकट किया। किसान न्याय योजना की राशि को किश्तों में दिया जाना राज्य सरकार की दूरदर्शी गहरी सोच को दर्शाता है। कृषकों को उनके वित्तीय अभाव के समय राजीव गांधी न्याय योजना की किश्त मिली। इस कारण गत वर्ष जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 06 हजार 564 अधिक कृषकों ने पंजीयन कराया है इस वर्ष कुल पंजीयन एक लाख 40 हजार 956 कृषक एवं धान का रकबा 2 लाख 13 हजार 30 हेक्टेयर है।

 

बतादें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की ऐतिहासिक शुरुआत सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हुई। छत्तीसगढ़ के 19 लाख धान, मक्का, गन्ना पैदा करने वाले किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है। इस योजना से महासमुंद जिले के एक लाख 28 हजार 719 कृषकांे को तीसरी किश्त की राशि रुपए 391 करोड़ 85 लाख रुपए उनके बैंक खाते में राज्य शासन द्वारा जमा कर दी गई है। इन्हीं कृषकों को किश्तों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। 21 मई को पहली किश्त प्रदेश के किसानों के खाते में आने की शुरुआत हुई। इसके माध्यम से किसानों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को न सिर्फ सम्मान से जीने का अवसर उपलब्ध कराएंगे बल्कि काफी हद तक गरीबी का कलंक मिटाने में भी सफल हो रहे है। न्याय योजना से राज्य के किसानों के जिले के किसानों के जीवन में खुशहाली का नया दौर शुरू हो गया है।

 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !