पिछले 35 दिनों से नए मरीजों के ठीक होने की संख्‍या नए मामलों की तुलना में अधिक है

पिछले पांच सप्‍ताहों से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का रुख जारी है

पिछले एक महीने से देश में दैनिक नई रिकवरी दैनिक नए मामलों की तुलना में अधिक है।

पिछले 24 घंटों में 50,356 नए मामलों की जानकारी प्राप्‍त हुई है जबकि 53,920 मरीज ठीक हुए है। यह रुख पिछले पांच सप्ताह से जारी है। इस रुख में सक्रिय मामलों को पीछे धकेलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो वर्तमान में 5.16 लाख है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017ZVX.jpg

 

पिछले पांच सप्‍ताहों में औसत दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है। औसत दैनिक नए मामले घट कर 46,000 हो गए हैं जबकि अक्टूबर के पहले सप्ताह में  औसत दैनिक नए मामले 73,000 थे।

उपरोक्त रुख के परिणामस्वरूप सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है यह संख्‍या आज 5,16,632 है जो भारत के कुल पॉजिटिव मामलों की 6.11% है।

कुल ठीक हुए मरीजों की संख्‍या 78,19,886 है। जिसके कारण राष्ट्रीय रिकवरी दर 92.41% तक हो गई है। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच वर्तमान में अंतर 73,03,254 है।

79% नए ठीक हुए मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक रोगी ठीक हो रहे हैं। 11,060 मरीजों के ठीक होने से राज्‍य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 15,62,342 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O945.jpg

राष्ट्रीय रुख को देखते हुए, 18 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत के मुकाबले अधिक रिकवरी दर की जानकारी प्राप्‍त हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003449U.jpg

77% नए मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

दिल्‍ली, में पिछले 24 घंटों के दौरान 7178 मामले सामने आए हैं। केरल में 7002 और महाराष्‍ट्र में कल 6870 नए मामलों का पता चला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0045BP6.jpg

पिछले 24 घंटों में 577 मरीजों की मौत हुई है।

इनमें से लगभग 83% मौत दस राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में हुई है। 27.9% से अधिक नई मौत महाराष्ट्र (161 मौत) में हुई हैं जबकि दिल्ली और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 64 और 55 नई मौत हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005U9WI.jpg

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !