गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद/राजिम--मामला राजिम थाना ले। ग्राम सुरसाबाँधा
का है। नशे में धुत आरोपी ने एक नाबालिक3 वर्षी बच्ची पर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी।घटना वाले। दिन आरोपी गैंद लाल यादव/नारायन यादव के घर पहुचकर नशे की हालत में गाली गलौच और मारपिट कर रहा था जिसे देख कर संतोष साहू ने बीच बचाव कर छुडाने के प्रयास किया,मगर नशे में धुत आरोपी ने संतोष साहू के साथ विवाद कर डंडे से प्राण घात हमला कर दिया पास ही मौजूद छोटी बच्ची निधि साहू इस हमले में बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद राजिम थाने में पुलिस ने शिकायत के आधार र धारा 307 कायम कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया।
उक्त कार्यवाही में राजिम थाना प्रभारी आर के साहू, सूंऊनि देव् कुमार वर्मा, आरक्षक टेमन दुबे,अलीम कुरेशी, राजेश ध्रुव,पवन सेन, सैनिक विक्की सोनी का अहम योगदान रहा।

