दीपका पुलिस को मिली सफलता, अंतर राज्य गांजा गिरोह का हुआ पर्दाफाश ,4 अंतर राज्य गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार, 30 लाख का गांजा जब्त, एक जायलो एवं शिफ्ट कार बरामद

 

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट                  

मुखबिर से सूचना मिली कि एक जायलो गाड़ी में एवं एक शिफ्ट कार में चार व्यक्ति द्वारा अधिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा दूसरे राज्य से परिवहन किया जा रहा है, सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीणा के दिशा-निर्देश में दीपका पुलिस के द्वारा चार अलग-अलग टीम बनाकर कार्यवाही के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री खोमन लाल सिन्हा के नेतृत्व में एवं मार्गदर्शन में अलग-अलग दिशा में मुखबिर की सूचना की तस्दीक़ एवं कार्यवाही हेतु घेरा बंदी किया गया।  घेरा बंदी कर गाड़ी रोकने के दौरान उक्त वाहन के चालक द्वारा वाहनों को अलग-अलग दिशा में तेजी से भाग रहे थे, जिसमें जायलो का ड्राइवर गाड़ी बंद हो जाने के कारण गाड़ी को वही छोड़कर भाग गया जिसको पुलिस पकड़ कर थाने ले आई।  सुबह तफतीश के दौरान जायलो गाड़ी क्रमाक  CG 12 AJ 3881 के आरोपी रोशन कुमार पिता जनक राम चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी सुमेधा  , आरोपी प्रह्लाद चौहान पिता राम चौहान उम्र 20 वर्ष आरामशीन चौकी रामपुर, के जायलो वहां से तलाशी लेने पर  110 किलों गांजा तथा दूसरी गाड़ी शिफ्ट कार CG 12 R 4488 में आरोपी हिमान्शु जायसवाल पिता यशवरधन एम डी  दीपका कालोनी तथा आरोपी जयकिशन श्रीवास पिता रामगोपाल उम्र 23 वर्ष पंप हाऊस, के गाड़ी की तलाशी लेने पर  93 किलों गांजा मिला। इस तरह 203 किलों ग्राम गांजा तलाशी के दौरान मिला, जिसका कुल 30 लाख बताई जा रही है। सभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है  ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !