छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
कोरिया: कोरबा जिले से कोरिया जिले के ब्लाॅक खंडगवा में पहुंचे 45 हाथियों के दल के आतंक से 12 गांव के ग्रामीणों की नींद हराम है। तकरीबन 20 वर्ग किलोमीटर के दायरे में हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है। वहीं बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़, खड़गवां ब्लाॅक के 18 वन कर्मी आधिकारियों के साथ बीते 1 सप्ताह से 24 घंटे हाथियों की निगरानी में लगे हैं।

