भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.8 लाख पर पहुंची



रोज ठीक होने वाले नए मामलों की वजह से रिकवरी रेट 93 फीसदी से अधिक हुआ

चार दिनों से 5 लाख से कम सक्रिय मामलों का सिलसिला जारी है। भारत में अभी तक एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4,80,719 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी घटकर 5.48 फीसदी हो गई है।

हर दिन नए मामलों से नए आने वाले मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान जहां 44,684 नए मामले सामने आए थे वहीं 47,992 रोगी ठीक भी हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XDJB.jpg

राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा कोविड 19 के प्रभावी रोकथाम उपायों को अपनाने की वजह नए मामलों की संख्या घट रही है और लगातार ढलान की तरफ जारी है। पिछले पांच हफ्तों में औसतन प्रतिदिन के नए मामले घट रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YGQW.jpg

इस प्रवृत्ति की वजह से आज रिकवरी दर 93% के पार चले गई है। संचयी राष्ट्रीय आंकड़ा 93.05% हो गया है। कुल ठीक होने वाले मामले 81,63,572 हैं। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है, जो वर्तमान में 76,82,853 है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0039VHE.jpg

रिकवर होने वाले मामलों में 75.38% का योगदान दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का है।

कोविड से 6,498 लोगों के ठीक होने के साथ, दिल्ली ने पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक रिकवरी दर हासिल की है। इसके बाद केरल में 6,201 मरीज ठीक हुए हैं जबकि महाराष्ट्र में4,543 नए रोगी ठीक हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004IMWI.jpg

दस राज्यों / केंद्र शासित राज्यों ने नए मामलों में 76.38% का योगदान दिया है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 7,802 मामले दर्ज किए हैं। केरल में 5,804 नए मामले दर्ज किए, जबकि महाराष्ट्र कल 4,132 नए मामलों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050W5Q.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 520 रोगियों की मौत हुई है। इनमें से 79.23 फीसदी दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

24.4% नई मौतें महाराष्ट्र से हुई हैं, जहां 127 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल क्रमशः 91 और 51 नए रोगियों की मौत हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006LMJQ.jpg

****

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय / कोविड स्टेट्स डेटा / 14 नवंबर 2020 / 1

एमजी/ एएम/ केजे

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !