राजिम से संवाददाता नेहरू साहू कि रिपोर्ट
गरियाबंद थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में दिनांक 10.11.2020 को प्रार्थी रमेश कुमार कुर्रे साकिन गातापार, थाना अभनपुर, जिला रायपुर (छ.ग.) को उसके नाबालिग पुत्र के मोबाईल से पाँचलाख रूपये की फिरौती मांग कर धमकी दिया की रूपये का इंत्जाम कर लो समय पर रूपये नही देने पर जान से मार दिया जायेगा कि रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में अपराध 203/2020 धारा 364(ए) भादवि पंजीबद्ध कर मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया
एवं सूचना प्राप्त होते ही मौके पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि अपहृत बालक व अपहरणकर्ता के पता तलाश हेतु गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर पुलिस का टीम गठित कर दिशा निर्देश के आधार पर पुलिस टीम सर्चिंग पर अपहृत बालक एवं अपहरणकर्ता को 05-06 घण्टे में ग्राम धमनी में घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया और अपराहन बालक को सुपुर्द में लिया थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छ.ग.) आरोपी जेल भेजने की प्रक्रिया आज प्रेस वार्ता के बाद की गई।
अपहृत बालक का मामा ही था फिरौती मांगने वाला
इसके पीछे की पुरी स्टोरी यह है कि बालक के पिता रमेश कुर्रे पेशे से शिक्षक हैं वह गाता पार थाना अभनपुर के निवासी अपने घर पर थे तो उनका साला आरोपी गुमान सोनवानी पिता स्वर्गीय किशन सोनवानी उम्र 27 वर्ष भी आया हुआ था जो कि वह अपने भांजे कपिल कुर्रे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया पर अपने जीजा रमेश कुर्रे को नहीं बताया कि मैं आपके लड़के को ले जा रहा हूं और लेकर ग्राम बासीन लाया और स्थान बदलकर घुमता रहा ,जिसमें बालक को किसी प्रकार से भी ज्ञात नहीं हुआ कि वह मुझे अपराहन कर मेरे पिताजी से फिरौती की रकम मांग रहा है पिता को जब घर में अपने पुत्र का नहीं होने की सूचना प्राप्त हुई तो वह खोजबीन में लग गए तब उनको मालूम पड़ा कि उनका मामा अपने साथ ले गया है कुछ घंटों बाद उनके पास फोन आया कि आप का लड़का और साला को हमने किटनेप किया है और पांच लाख का इंतजाम कर लो अन्यथा आपके पुत्र और साला को मार दिया जायेगा पुलिस को मत बताना पर रमेश ने बिना डरे प्रथम सूचना उन्होंने आरोपी के मना करने के बाद भी तुरंत पुलिस को अभनपुर में दिए अभनपुर पुलिस ने मामला फिंगेश्वर का होने के हवाला देते हुए फिंगेश्वर थाना भेजा थाना प्रभारी वेदवती दरियों ने तत्काल मामला को देखते हुए अधिकारियों को सूचित किया एवं तत्काल करवाई की और पूरी घटना को सफलतापूर्वक इस मिशन को अंजाम दिया जिसमें बड़े पुलिस अधिकारी से लेकर तमाम छोटे-बड़े अधिकारी इस मिशन में शामिल थे बालक को आरोपी को ट्रेस कर ग्राम धमनी में आरोपी को पकड़ा और बालक को सही सलामत उनके पिता के पास पहुंचाई, और आरोपी को जेल दाखिला करा दिया।
आरोपी :- :-. गुमान सोनवानी पिता स्व. किशन सोनवानी उम्र 27 वर्ष साकिन बासीन थाना फिंगेश्वर
पुलिस द्वारा ऐसे मामले में कड़ी मेहनत की जाती है
इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा पूरी योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया इस कार्य में पुलिस महकमा 50 से ज्यादा लोग लगे थे जिसमें एक मोबाइल फोन को ट्रेस करने वाले टीम थी एक टीम घेराबंदी करने वाली की टीम थी, एक टीम सीसीटीवी कैमरा को चेक करने वाली थी ,एक टीम आरोपी की लोकेशन की जांच कर रही थी ,एक टीम किस प्रकार से घेराबंदी करना है और कैसे पकड़ना है ताकि बालक को किसी प्रकार से नुकसान ना हो एक टीम लोकेशन के आधार पर सिविल ड्रेस में गांव में स्थापित की गई थी पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया गया जिसमें आईजी आनंद छाबड़ाऑपरेट कर रहे थे और और गरियाबंद पुलिस के एसपी एडिशनल एसपी एसडीओपी सभी इस कार्य में लगे थे थाना प्रभारी वेदवती दरियो मैडम भी पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किए तब जाकर इन को एक बड़ी सफलता मिली जिसमें आरोपी को 6 घंटे अंदर गिरफ्तार किया गया और बालक को सही सलामत बरामद किया खास बात यह रही कि आरोपी की पहचान होना उसकी जीजा रमेश कुर्रे ने पूरा सक अपने साला गुमान सोनवानी ही पर बताया कि आरोपी जो है उन्होंने एक फोटो भी सेंड किए थे जिसमें कुछ शब्द लिखा था उसी के आधार पर पुलिस ने उसकी मामा पर ही शक जताया पर आवाज बदल कर उसके द्वारा फोन करनेे से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
टीम को निर्देशित करने वाले आनंद छाबड़ा आईजी एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव टीम फिंगेश्वर थाना प्रभारी वेदवती दरियों की तत्परता की प्रशंसा की जा रही है बहुत ही कम समय में त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी बिना किसी जानमाल के नुकसान के सफलतापूर्वक इस केस का पटाक्षेप हुआ और अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचा पुलिस प्रशासन। बधाई के पात्र हैं जो बहुत ही कम समय में संवेदनशील घटना को हैंडल कर लिया गया


