तीन नए सूचना आयुक्तों ने कल पद की शपथ ली

मुख्य सूचना आयुक्त वाई.के. सिन्हा ने आज सूचना आयुक्तों  हीरालाल सामरिया, सुश्री सरोज पुन्हानी और उदय महूरकर को पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन केंद्रीय सूचना आयोग में किया गया। इनकी शपथ ग्रहण के बाद अब केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित सूचना आयुक्तों की कुल संख्या 8 हो गई है।

हीरालाल सामरिया पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हैं और सेवानिवृत्त होने से पहले वे भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्त थे। उनके पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है। इसके अलावा प्रशासन और शासन के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता है।

सरोज पुन्हानी केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त नियुक्त होने से पहले एक आईए और एएस अधिकारी थीं। वे भारत सरकार में उप-नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (एचआर एवं प्रशिक्षण) का पद संभाल रही थीं। उनके पास मानविकी में स्नातक की डिग्री है। इसके अलावा उन्हें प्रशासन और शासन में विशेषज्ञता हासिल है।

उदय महूरकर एक अनुभवी पत्रकार हैं। केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त की पद पर नियुक्ति से पहले वे एक अग्रणी मीडिया संस्थान में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में स्नातक किया है। मीडिया में काफी अनुभव उनकी विशेषज्ञता है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !