छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट
पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति इतने क्रोधित हो गए कि उन्होंने पत्नी की जान ले ली। मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है।
टोईयामुड़ा निवासी संतुराम कमार पर पत्नी की हत्या का आरोप है। पत्नी रुकमणी बाई का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दोपहर का खाना बनाने में लेट हो गयी। पति संतु इस बात से क्रोधित हो गए उसने पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिससे इसकी मौत हो गयी। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा पश्चात पीएम के लिए रवाना किया गया। साथ मामले में विवेचना शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया घटना के दिन पति पत्नी के बीच खाना को लेकर विवाद हुआ था, संतु राम जल्दी जंगल जाना था। मगर पत्नी रूखमणी द्वारा समय पर खाना नही बनाया गया। जिससे वह नाराज हो गया और डंडे से पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। बेरहम पति उसे तब तक पिटता रहा जब तक उसकी मौत नही हुई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक बसंत कुमार बघेल, सउनि0 एस.आर. नेताम, प्र0आर0 293 ललित साहू, आरक्षक 669 बुध्देश्वर साहू ,सैनिक 163 रेखराम साहू , म.सैनिक 73 दुर्गा निर्मलक की भुमिका रही।


