छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट
गरियाबंद जिले के नये कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर से गरियाबंद पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं समाजिक कार्यकर्ता देव सिंह रात्रे ने आज कलेक्टर कक्ष में मुलाकात किया और जिले में पदभार ग्रहण करने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत और सम्मान किया वहीं
देव सिंह रात्रे ने नवनियुक्त कलेक्टर को छुरा अंचल सहित जिले के कई गांवों में पानी का समस्या, बिजली, रोड का समस्या , शिक्षा का क्षेत्र में व्यापत समस्याओ एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए कलेक्टर को अवगत कराया और जिला कलेक्टर के पास अपने सुझाव रखते हुए कहा की कोविड वायरस गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए ब्लाक स्तर पर ऐसे कोई उपाय किया जाए कि जो ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्याओ को लेकर आते थे उन तक कलेक्टर स्वयं पहुंच जाए और ग्रामीण अपने समस्याओं को अवगत कराने गरियाबंद जिला मुख्यालय में पहुंचते थे पर अभी कोरोनावायरस के कारण नही आ पा रहे हैं ऐसे में लोगों का समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है तो जिले के ब्लाक मुख्यालय में जनदर्शन लगाया जाये जिससे कलेक्टर को आमजनमानस अपना समस्याओं को बता सके सुना सके वहीं उक्त समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने का गरियाबंद जिला कलेक्टर निलेश क्षीरसागर द्वारा आश्वासन दिया गया वहीं पूर्व मंडी अध्यक्ष देव सिंह रात्रे ने पत्रकार साथियों से अधिक चर्चा करते हुए
कहा कि जिले में युवा अधिकारियों के आने से अब जिले में विकास कार्यों में तेजी आने कि संभावना है क्योंकि गरियाबंद जिला को ऐसे ही कलेक्टर की जरूरत थी वहीं अन्य विभागों में देखा जाए तो जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह हो या गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल हो सभी युवा अधिकारी इस समय जिले में पदस्थ हैं ऐसे में सभी का अपेक्षा इन अधिकारियों से बढ़ गया है कि आमजनमानस का काम समय सीमा में होगा

