छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट- रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
जिले में महिलाओं और नाबालिक लडकियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएँ लगातार बढती जा रही है. ताजा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है. जहाँ गौरी गौरा कलश यात्रा देखने घर से निकली नाबालिक मनचलों का शिकार हो गयी. पीडिता की शिकायत पर छुरा पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस को दिए पीडिता के बयान के अनुसार घटना 14 नवंबर की है. वह अपने भाई भाभी के साथ गौरा गौरी कलश यात्रा देखने के लिए घर से निकली थी. कार्यक्रम स्थल पर गाँव के तिलेश कुमार यादव और रामकुमार ध्रुव द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गयी.
पीडिता के मुताबिक आरोपियों ने इस दौरान बुरी नियत से उसके साथ बदसलूकी की. घटनास्थल पर लाऊडस्पीकर की तेज आवाज होने के कारण उसके चिल्लाने के बाद भी उसकी आवाज किसी को सुनाई नही थी. वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती घरवालों को बताई.
पीडिता ने परिजनों के साथ 18 नवंबर को छुरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी. थाना प्रभारी राजेश जगत ने घटना की जानकारी जिले के उच्चाधिकारियों को दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके गाँव पेंड्रा से गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354,34 भादवि0, 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था. जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश जगत की टीम द्वारा आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. जहां से आरोपियों को न्यायालय गरियाबंद में पेश किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए अति पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि, आरोपियों द्वारा नाबालिक के साथ जबरन छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मामला नाबालिक से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई. पीडिता की शिकायत मिलते ही छुरा पुलिस कार्रवाई में जुट गयी. आज घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि0 नीलूराम दीवान, आरक्षक जोहन आदित्य, माधो साहू, नरेन्द्र साहू, आरक्षक चालक गिरवर ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही.

