मकरध्वज प्रधान मैनपुर(अमलीपदर)
गरियाबंद- युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप का राजनीति में अपना अलग ही पहचान है, राजनीति के साथ-साथ युमेन्द्र कश्यप इन दिनों गरियाबंद जिला के प्राकृतिक धरोहर, जलप्रपातों, मंदिरों, पहाड़ों, गुफाओं, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों आदि स्थलों को सोशल मीडिया के तहत जन जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।
गरियाबंद जिला वास्तविकता में बस्तर से कम नहीं है- युमेन्द्र कश्यप
श्री कश्यप ने हमारे संवाददाता से चर्चा में बताया कि गरियाबंद जिला वास्तविकता में बस्तर से कम नहीं है, यहां के प्राकृतिक झरने, गुफाएं, मंदिरों, जंगलों आदि अपने आप में गरियाबंद जिला एक अनूठा संग्रह है। मेरे द्वारा एक छोटा सा कार्य करते हुए गरियाबंद जिला के धरोहरों को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि हमारे गरियाबंद जिला के खूबसूरती को जाने पहचाने, और हमारा गरियाबंद जिला भी दुनियाभर पर्यटकों केआकर्षण का केंद्र बने, इसी उद्देश्य के साथ मैं गरियाबंद जिला के सभी पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक धरोहरोंको फेसबुक व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया के जरिए से प्रचार प्रसार कर रहा हूं।
“हमर सुग्घर गरियाबंद”
श्री कश्यप के द्वारा हमर सुग्घर गरियाबंद नाम से थीम बनाकर, गरियाबंद जिला के समस्त पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों का क्रमानुसार चयन कर फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर, इंस्टाग्राम, जैसे सोशल मीडिया से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से-जतमई माता मंदिर, भूतेश्वर नाथ गरियाबंद, घटारानी माता मंदिर, मौली माता मंदिर फिंगेश्वर, पैरी उद्गम स्थल भाटीगढ़, देवधारा जलप्रपात, उदंती अभ्यारण, सिकासेर जलाशय, कचना धुर्वा, मां वैष्णो देवी घोघर, ऋषिझरण देवभोग, मलेवा पहाड़, चौकसील देवगढ़ धाम, के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से जलप्रपातों, मंदिरों, गुफाओं, जंगलों, दर्शनीय स्थलों, पर्यटन स्थलों को अपने माध्यम से लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं।



