गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फसा कर घर बुलाकर करता था। दुष्कर्म
गरियाबंद/फिंगेश्वर-- फिंगेश्वर पुलिस को मिली सफलता ।नाबालिक को प्रेम जाल में फसाकर कर करता था दुष्कर्म। अश्लील वीडियो को वायरल करने की देते थे धमकी।पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन, अति पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियों द्वारा थाना फिंगेश्वर के अपराध क्रमांक 213/2020 धारा 376(2)द भादवी,6पाक्सो एक्ट के मामले में आरोपी द्वारा नाबालिग पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फसाकर दिनाक 17/8/2019 को अपने घर बुलाकर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया । बाद में पीड़िता के द्वारा ब्रेकप करने पर पुनः पीड़िता को बहला फुसला कर बात करने लगा।एवं व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर के अश्लील वीडियो बनाया था। जिसे आरोपी द्वारा पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दैहिक शोषण क्रय रहा। पीड़िता के मना करने पर अश्लील वीडियो को आरोपी सोमनाथ साहू द्वारा2 अन्य नाबालिक बालको के पास उनके मोबाइल में भेजा जिसे नाबालिक बालको के द्वारा अन्य के पास। वायरल कर दिया गया। आरोपी सोमनाथ साहू पिता निर्भय साहू उम्र 20 वर्ष साकिन लालपुर, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छ. ग.) को आज दिनांक 22/11/2020 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया एवं नाबालिक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता है।

