प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली समीक्षा बैठक। लापरवाही करने वाले।अधिकारी ,ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही



गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
 
राजीम विधायक अमितेश शुक्ला और जिले के कलेक्टर निलेश छीर सागर समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद।  

गरियबन्द– गरियाबंद जिले की समीक्षा बैठक में मंत्री ताम्रध्वज ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए इस दौरान मंत्री ने आगामी बजट के लिए जिले के लिए जरूरत के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जो ज्यादा जरूरी है उस क्रम से भेजने को कहा, मंत्री ने जिन गांवों में सड़क नहीं है उस पर पहले फोकस करने के निर्देश दिए कहां की पुल पुलिया सड़क के अभाव में कोई बच्चा स्कूल आने से वंचित ना रहे। मंत्री ने निर्माण करवाने वाले विभागों से कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं चलेगा ठेकेदारों को विभागीय कसौटी पर काम करना होगा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें बनाए गए भवन विभाग वार समीक्षा के दौरान पीएचई से उन्होंने जल जीवन स्कीम के बारे में पूछा तथा निर्देश दिए कि हर गांव के सरपंच सचिव से वहां की जरूरत की सूची मंगाए पानी टंकी पाइपलाइन जो जरूरत हो सब कुछ करवाएं ग्रामीणों की डिमांड पूरी होनी चाहिए, हर घर तक पानी पहुंचना चाहिए पीएचई के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 160 बोर खनन की अनुमति मिली है जिसमें से 90 बोर जरूरत के स्थानों पर कर दिया गया है गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर तथा छुरा क्षेत्र के 64 गांवों में पानी की दिक्कत है शेष जिले में जल स्तर ठीक रहता है अधिकारी ने बताया कि जल जीवन स्कीम का टेंडर रद्द हो गया है भविष्य में फिर से होगा। बैठक में विशेष रूप से विधायक अमितेश शुक्ला जिले के कलेक्टर निलेश क्षीरसागर समेत सभीव विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके विभागों में अगले 1 माह में पूर्ण होने वाले कार्यों की सूची तैयार कर उन कामों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करें जल्द लोकार्पण तथा शिलान्यास के कार्यक्रम का आयोजन होना है भव्य कार्यक्रम में जिले के कई कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा। राजिम मेला के लिए पिछले साल जमीन आरक्षित करने के निर्देश के संबंध में मंत्री ने अधिकारियों से पूछा जिस पर राज्य में एसडीएम जीडी वाहिले ने बताया कि 54 एकड़ भूमि को आरक्षित कर लिया गया है नक्शा खसरा दुरुस्त कर लिया गया है सरकारी रिकॉर्ड तैयार है इसी में से 1 एकड़ भूमि पर कौशल्या माता का मंदिर बनना है मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्देश दिया कि शेष भूमि पर विकास कैसा होगा मेले के लायक इस क्षेत्र को तैयार कैसे करना है इसका विस्तृत कार्य योजना तैयार करें कहां साधु-संतों के ठहरने की व्यवस्था होगी कहां पुलिस जवानों के ठहरने की व्यवस्था होगी सारा कुछ प्री प्लान होना चाहिए इस बार मेले के पहले इसकी पूरी योजना तैयार हो जानी चाहिए विधायक अमितेश शुक्ला ने इस दौरान कहा कि मेले के 15 दिनों के भीतर राजीव में शराब बंदी लागू होनी चाहिए पिछले बार इसमें कुछ समस्या आई थी अब ऐसा ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।


मंत्री ताम्रध्वज साहू ने लोगों और खासकर बड़े किसानों को पैरा दान के लिए प्रोत्साहित करने को कहा उन्होंने कहा कि लोग पैरा दान करेंगे तभी पशु गौठान में रुकेंगे और उनके खेतों की सुरक्षा हो सकेगी।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिले नगर क्षेत्रों के विकास के लिए नया उपाय सुझाया जिसमें उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर कहां दुकानें बन सकती हैं यह देखकर दुकानों का निर्माण कर उसे बड़ी राशि पकड़ी के रूप में लेकर उससे उस विभाग के कर्मचारियों के लिए आवास आदि का निर्माण किया जा सकता है सरकारी खर्च कम होगा और हर माह के किराए से मेंटेनेंस आदि की समस्या भी दूर होगी

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !