गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद/फिंगेश्वर--- मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर का है। जहाँ एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियों द्वारा फिंगेश्वर थाना के अपराध क्रमांक 197/2020 धारा 363,366,376(2)(ढ)भादवि,6पास्को एक्ट के मामले में आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दिनांक01/11/2020 को प्राथी के घर से उड़ीसा धरमबाँधा में अपनी पत्नी बनाकर किराये के मकान में रखा गया।जहाँ उनका दैहिक शोषण करता रहा। जिसे दिनांक 24/11/2020 को आरोपी लोकु कुर्रे साकिन धुरसा थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद (छ:ग:) के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया।
आरोपी लोकु कुर्रे पिता नान्हू राम कुर्रे उम्र 21 वर्ष साकिन धुरसा थाना पाण्डुका ,जिला गरियाबंद(छ:ग:) को दिनांक 24/11/2020 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

