गरियाबंद छुरा
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006
मातर महोत्सव हमारी छत्तीसगढ के संस्कृति की परंपरा है - केसरी ध्रुव
ग्राम कुडेरादादर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी ध्रुव उपस्थित रही । एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कुडेरादादर सरपंच श्रीमती कामिनी नेताम ने की सर्वप्रथम ग्रामवासी द्वारा श्रीमती केसरी ध्रुव को फुलमाला गुलाल से स्वागत किया । श्रीमती केसरी ध्रुव ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर मातर उत्सव की बधाई दी । उन्होंने कहा कि मातर उत्सव मे हम सब गौमाता और श्री कृष्ण भगवान की पूजा कर रहे है । यह हिन्दु समाज के लिए महत्वपूर्ण उत्सव है जिसमे पुरे उत्साह के साथ गांव के साथ पुरे क्षेत्र के लोग हिस्सा लेते है । इसी दिन भाई दूज भी मनाते है । बहन उपवास रखकर भाई की पूजा-अर्चना करते है । सुखी रहने एवं लम्बी उम्र की कामना करती है । इस अवसर पर ग्राम प्रमुख श्री केजूराम ध्रुव, नारायण ठाकुर पुर्व जनपद सदस्य, तुलेश ध्रुव पुर्व सरपंच, हरिसिंह नायक, चैनूराम नेताम, कृष्णा साहू कृष्णा गुप्ता उपसरपंच मुढीपानी , कीर्तनकार,झंवर गुप्ता, धन्नू साहू सहित ग्रामवासी ऐवं महिलाए भारी संख्या मे उपस्थित रहे ।

