छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट
संपर्क-9009867006
गरियाबंद। जिले में मुख्य मार्ग पर युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की लाश सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है।
घटना गरियाबंद छूरा मुख्य मार्ग पर नहगांव की है। एक युवक द्वारा खुदकुशी कर ली गयी है। युुुवक की लाश सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली है। युवक की पहचान कसेरू निवासी 25 वर्षीय हरीश सिन्हा के रूप में हुई है। शव के पास सड़क किनारे युवक की बुलेट मोटर सायकिल भी बरामद हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।
पेड़ पर युवक की लाश लटकी देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विकास बघेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पश्चात पीएम के लिए रवाना कर दिया गया।
अधिक जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि युवक हरीश सिन्हा कल शाम घर से निकला था। उसके बाद वह घर नही लौटा। आज उसकी लाश सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार हरीश खेतिहर किसान है। कुछ माह पहले ही उनहोने ट्रेक्टर और हार्वेस्टर भी खरीदा है। उनका काम भी ठीक चल रहा था। उसके बावजूद भी उसने ऐसा कदम क्यों उठाया लोगो के लिए भी आश्चर्य का विषय बना हुआ है।
वही घटना के बाद परिजन भी सकते में है। दीवाली से 2 दिन पहले घर के इकलौते चिराग का बुझ जाना परिजनों के लिए बड़ा कष्टदायक हो गया है। परिजन भी फिलहाल मामले में कुछ बोलने की स्थिति में नही है।
पुलिस वैसे तो इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। उसके बावजूद भी पुलिस सभी पहलुओं को घ्यान में रखते हुए मामले की जांच को आगे बढा रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
सड़क किनारे पेड़ पर युवक फांसी लगाकर लगाया मौत को गले
नवंबर 12, 2020
Tags

