छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
नगर पालिका परिषद कटघोरा में विपक्षी पार्षदो ने सामान्य सभा की बैठक में मीडियाकर्मी यो को बुलाये जाने की मांग की है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष और मुख्य नगरपालिका अधिकारी के बीच जमकर बहस हुई, विवाद इतना गहरा गया कि CMO ने पार्षदो को कथित तौर पर चैंबर से बाहर जाने को कह दिया था,
हालांकि इसके बाद नगरीय प्रशासन ने फ़ौरन ही सामान्य सभा की बैठक आगामी 3 नवम्बर को आयोजित कराये जाने का आदेश भी दे दिया, बैठक में चर्चा के लिए 11एजेडे रखा गये हैं इनमें पालिका क्षेत्र में हुए निर्माण कार्य, कोरोना काल के दौरान राशन की खरीदी और पार्षद मद से लोक कल्याण कार्यो में हुए उपयोग पर विस्तार से चर्चा होनी है, चूंकि यह बैठक काफी महीनों के बाद आयोजित हो रही है लिहाजा सभा के हंगामेदार होने के आसार हैं ।
वही दूसरी तरफ इस बैठक से ठीक पहले भाजपा व विपक्ष के पार्षदो प्रस्तावि सामान्य सभा की बैठक में मीडिया कर्मी के मौजूदगी की मांग सामने रख दी है, नेता प्रतिपक्ष अर्चना अग्रवाल ने CMO जेबी सिंह को पत्र लिखकर सामान्य सभा में चिन्हित मीडिया कर्मीयो को बुलाये जाने की मांग की है, उसके इस मांग पर वार्ड क्रमाक 14 के पार्षद शरद अग्रवाल ने भी अपना समर्थन दिया है,

