बड़ी संख्या में बारदानों का अवैध भण्डारण: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन की छापामार कार्रवाई


छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादवकी रिपोर्ट

सीतामणि और इमलीडुग्गु के दो गोदामों से डेढ़ से दो लाख बारदाना जप्त, गोदाम हुए सील

कोरबा । कलेक्टर  किरण कौशल के निर्देश पर आज जिला प्रशासन के दल ने छापामार कार्रवाई कर कोरबा शहर के सीतामणि और इमलीडुग्गु इलाके में अवैध रूप से बड़ी संख्या में भण्डारित बारदानों को जप्त किया है। एसडीएम  सुनील नायक के नेतृत्व में तहसीलदार श्री सुरेश साहू, खाद्य अधिकारी और नायब तहसीलदार के दल ने यह छापामार कार्रवाई की है। समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक के दौरान सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने तत्काल मौके पर अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे। तहसीलदार के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्टेशन रोड सीतामणि और इमलीडुग्गु बसोड़ मोहल्ले में स्थित दो बारदाना गोदामों में अचानक पहुंचकर दबिश दी। अधिकारियों को इन दोनो गोदामों में डेढ़ से दो लाख बारदाने अवैध रूप से रखे मिलें। दोनो गोदाम कोरबा निवासी किसी  रामबाबू साहू के बताये जा रहे हैं। अधिकांश बारदानों में राज्य शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मोहर पाई गई है


मबाबू साहू पहले से ही नये-पुराने बारदानों की खरीदी बिक्री के काम मे संलग्न है। प्रशासन ने दोनो गोदामों को सील कर इतनी संख्या में बारदानों के अवैध भण्डारण की जांच शुरू कर दी है। रामबाबू ने इतनी संख्या में बारदानें कहां से और कैसे इकट्ठा कर गोदामों में भण्डारित किया है, इसकी पूरी जांच प्रशासन द्वारा कराई जायेगी। पूरे मामले को आगामी धान खरीदी के लिये बारदानों की उपलब्धता से जोड़कर भी प्रशासन अपनी जांच करेगा। जप्त किये गये सभी बारदानों को विपणन संघ के उरगा स्थित गोदाम में शिफ्ट करने की तैयारी प्रशासन द्वारा कर ली गई है। देर रात तक सभी बारदानों को उरगा के गोदाम में शिफ्ट कर दिया जायेगा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !