मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की...
रायपुर, 17 नवम्बर 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। बघेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री को
दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और छत्तीसगढ़ से जुडे़ विभिन्न विषयों पर
उनके साथ विचार-विमर्श किया।

