गरियाबंद : संवेदनशील मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करें-सांसद साहू : योजनाओं का सतत् मूल्यांकन सुनिश्चित हो

लोकसभा सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक

गरियाबंद 09 नवम्बर 2020 केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आज महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई। साहू ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा और लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के मैनपुर एवं देवभोग क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान सम्मान निधि के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।


    बैठक में बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के विधायक  डमरूधर पुजारी, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर,पुलिस अधीक्षक बी.आर पटेल, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार लंगेह, विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र देवांगन, जिला अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित अन्य सदस्यगण बैठक में उपस्थित थे।


    सांसद  साहू ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए विस्तृत चर्चा की एवं विभागों को पूर्ण जवाबदेही एवं समयबद्धता से कार्य निष्पादन करने कहा। विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं की गतिविधियों की और प्रगति के बारे में बैठक के शुरूआत में लोकसभा सांसद  चुन्नीलाल साहू को अवगत कराया गया।


लोकसभा सांसद  चुन्नीलाल साहू ने जिले में निर्माणाधीन कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए कहा कि जनता की बेहतरी एवं उन्हें आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सफल क्रियान्वयन कराने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों का दायित्व है। साथ ही उन्होनें अधिकारियों से दूरस्थ अंचल जैसे मैनपुर, देवभोग में विभिन्न योजना के कार्यों को जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया। साथ ही उन्होनंे अपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों की भी जानकारी ली। उन्हांेने लंबित भुगतान सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने मैनपुर में  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनके स्वावलंबन के लिए बिहान से जोड़ने का सुझाव दिया। स्वास्थ्य विभाग को संवेदनशील परिस्थिति में विशेष संवेदना एवं सेवाभाव के साथ कर्तव्य निभाने कहा। लोकसभा सांसद ने जिले में कुपोषण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कुपोषण के आंकड़ों को पुनः विचार करने विभाग को निर्देशित किया।


बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं का समीक्षा किया गया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !