छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ मैंनपुर(अमलीपदर)से
मकर ध्वज प्रधान कि रिपोर्ट--
गरियाबंद- युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने राज्य सरकार द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना का वनांचल सुदूर ग्रामीण अंचलों में क्रियान्वयन नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है।
श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गौ पालन को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी सुरक्षा और उस के माध्यम से किसानों एवं पशुपालकों को आर्थिक रुप से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से, 20 जुलाई 2020 को गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई। पशुपालकों से गोबर खरीद कर सरकार उस गोबर का उपयोग वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए, एवं किसानों और पशु पालकों को अतिरिक्त लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई। लेकिन अब भी छत्तीसगढ़ के वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन अधर में पड़े गोते खा रहा है। वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों के गांवो में ना तो गोठान का निर्माण किया गया है और ना ही इस योजना को संचालित किया जा रहा है। श्री कश्यप ने आगे बताया कि सरकार की योजना का लाभ प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस योजना की सफल क्रियान्वयन को लेकर पहल नहीं किया जा रहा है जो कि दुर्भाग्य की बात है। ऐसे में वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों के गांव में पंचायत वार सर्वे करके गौठान निर्माण की जानी चाहिए एवं गोधन न्याय योजना का सफल क्रियान्वयन की जानी चाहिए ताकि सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण किसानों एवं पशुपालकों को भी इस योजना से लाभ मिल सके।



