छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह का तबादला हो गया है।।चंद्रकांत वर्मा जिले के नये जिला पंचायत सीईओ होंगे। श्री वर्मा रायगढ़ के सहायक कलेक्टर पद से ट्रांसफर होकर गरियाबंद आ रहे है।
राज्य शासन ने आज एक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 IAS और एक IFS अधिकारी का तबादला लिस्ट जारी की है। गरियाबंद के जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें सरगुजा जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। वही उनके स्थान पर चंद्रकांत वर्मा जिले के नये सीईओ होंगे।
चंद्रकांत वर्मा का गरियाबंद जिले से पुराना नाता रहा है। यह बात बहुत लोगो को मालूम होगी कि उनकी बचपन गरियाबंद जिले में ही बीता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी यही हुई है। उनके पिता गरियाबंद जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके है।
चंद्रकांत वर्मा 2017 बैच के IAS अधिकारी है। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। IAS बनने के बाद उन्होंने जिले का दौरा किया था। इस दौरान वे देवभोग भी गए।
चंद्रकांत वर्मा के जिला पंचायत सीईओ बनने पर जिलेवासियों को काफी उम्मीद जगी है। श्री वर्मा भी जिले से बखूबी वाकिफ है। इसलिए लोगो को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जिला पंचायत के कार्यो में गति आएगी

