गरियाबंद पुलिस विभाग में फेरबदल ,,



 

 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र 9009867006


जिला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 7 थाना प्रभारियों और 3 उप निरीक्षकों के प्रभार बदल दिए है। निरीक्षक वेदवती दरियो को कोतवाली की जिम्मेदारी सौपी गयी है वही विकास बघेल को एक बार फिर राजिम भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार सिटी कोतवाली प्रभारी विकास बघेल को राजिम थाना प्रभारी बनाया गया।  संतोष भुआर्य को नक्सल ऑप्स प्रभारी से थाना प्रभारी छूरा, सत्येंद्र सिंह श्याम को अमलीपदर थाना प्रभारी से मैनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

आरके साहू थाना प्रभारी राजिम से थाना प्रभारी अजाक भेजा गया। अरुण सोम थाना प्रभारी अजाक से एसपी रीडर बनाया गया है। राजेश जगत थाना प्रभारी छूरा को नक्सल प्रभारी बनाया गया है। वेदवती दरियो को फिंगेश्वर थाना प्रभारी से सिटी कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।
थाना प्रभारियों के बदले प्रभार
थाना प्रभारियों के बदले प्रभार
उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर को मैनपुर थाना प्रभारी से फिंगेश्वर का प्रभार सौंपा गया है। नवीन राजपूत को सिटी कोतवाली से अमलीपदर थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक सचिन गुमास्ता को फिंगेश्वर से छूरा भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना हेतु तत्काल रवानगी देकर नया पदभार संभालने एवं कार्यालय को अवगत कराने निर्देशित किया

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !