उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने दीपावली पर दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

कोन्टा विकासखंड में विभिन्न अधोसंरचनाओं का किया लोकार्पण

 

            सुकमा 13 नवम्बर 2020

 उद्योग एवं आबकारी मंत्री  कवासी लखमा ने कोन्टा नगर वासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। दीपावली पर्व पर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे  लखमा ने कोन्टा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न अधोसंरचनाओं का लोकार्पण किया।

 

            उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोन्टा क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी जब यहां आवागमन सुगम और सरल होगा। स्ट्रीट लाइट लगने से नगर वासियों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी अब सुविधा होगी, साथ ही सड़क दुर्घटना होने की संभावना भी अब कम हो जाएगी।

 

अधोसंरचना मद से किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

 

            मंत्री लखमा ने कोन्टा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्मित अधोसंरचना का लोकार्पण किया। उन्होंने 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बने नाली निर्माण कार्य एवं नाली कवर का लोकार्पण कर वार्ड वासियों को सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड क्रमांक 19 में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

 

            नगर वासियों को मंत्री  लखमा ने उद्यान पार्क की भी सौगात दी। उन्होंने कहा कि उद्यान पार्क के बनने से अब कोन्टा वासियों को अपने परिवाजनों एवं मित्रों के साथ फुरसत के दो पल बिताने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कोन्टा के युवा साथी पार्क में आकर योगासन एवं व्यायाम के खुद को सेहतमंद और तंदुरुस्त रख सकेंगे।

 

हितग्राहियों को प्रदान किए वन अधिकार पत्र

 

            दीपावली पर्व के अवसर पर मंत्री लखमा ने कोन्टा क्षेत्र के 11 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदान कर उनके काबिज वन भूमि का अधिकार दिया। कुल 275 हितग्राहियों को दीपावली के शुभ अवसर पर वन अधिकार पत्र प्रदाय किए गए। इसके साथ ही मंत्री श्री लखमा ने 4 हितग्राही महिलाओं को भगिनी प्रसूता योजना अन्तर्गत 10 हजार रूपए का चेक प्रदाय किया।

 

            मंत्री  कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ से कोन्टा विधानसभा क्षेत्र और सुकमा जिले में अब विकास की गति और बढ़ेगी। उन्होंने सभी जिले वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !