छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज के लिए कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
रेत खदानों के शुरू होने के बाद भी रेत खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है, रेत चोरों ने अब ट्रैक्टरो में अवैध रूप से खनिज रेत को तिरपाल लगाकर वैध दिखाने की कोशिश कर परिवहन का नया तरीका आजमा रहे हैं, ऐसे ही एक रेत चोरी और अवैध परिवहन का मामला सामने आया है जिसमें टास्क फोर्स के सदस्य एवं कार्यपालिका दंडाधिकारी श्री पंचराम सलामे ने उरगा पंतोरा मार्ग में स्थित सेमीपाली के मुख्य मार्ग पर कार्रवाई कर एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे उरगा पंतोरा मार्ग की तरदा कनकी की क्षेत्र में कार्यपालिका दंडाधिकारी भ्रमण पर निकले थे, तभी ग्राम कुदूरमाल की सीमा से लगे हसदेव नदी क्षेत्र से अवैध रूप से रेत खनन कर उरगा की ओर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर क्रमाक CG 12 AY 7610 को रुकवा कर रेत को रालटी पर्ची एवं अन्य दस्तावेजों की मांग की जिसमें वाहन शत्रुहन केवट ने गुमराह किया, जिसमें वाहन चालक ने भैसामुडा की स्वीकृत रेत खदान से लगा रालटी पर्ची पर्ची आदि दस्तावेजों को वाहन मालिक उरगा निवासी के घर पर होना बताया, जांच अधिकारी के द्वारा संदिग्ध रूप से परिवहन की जांच कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।


