मकरध्वज
मैनपुर (अमलीपदर)
युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने राज्य के वन मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर जी को पत्र लिखकर स्थानीय फायर वाचरों को वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी में शामिल करने का मांग किया है। श्री कश्यप ने पत्र में लिखा कि स्थानीय फायर वाचरों को वन विभाग में विशेष महत्वता दी जानी चाहिए, हर वर्ष सिर्फ 4 से 5 माह तक के लिए फायर वाचरों को विशेष रूप से वनों की सुरक्षा हेतु लगाया जाता है, इनके द्वारा अनहोनी परवाह न करते हुए भी लगातार कार्यक्षेत्र पर अडिग रहते हैं, यहां तक कि फायर वाचरों को जान जोखिम में डालकर भी कार्य करना पड़ता है। ऐसे में इन्हें साल में सिर्फ से 4 से 5 माह तक कार्य में लगाया जाता है, व इन्हें रोजी के हिसाब से राशि भुगतान किया जाता है। जबकि फायर वाचर कई खतरो के बीच निरंतर अपने कार्य क्षेत्र में लगे रहते हैं। ऐसे में इन्हें वन विभाग का मुख्य अंश माना जाए, और इन्हें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति किया जाए। साथ ही साथ पूरे साल भर कार्य में लगाया जाए। कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि स्थानीय ग्रामीणों को पहली प्राथमिकता दिया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिल सके।

