गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद/फिंगेश्वर--मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के ग्राम पंचायत बेलटुकरी है।जहाँ 63 लाख 47 हजार की लागत से बन रहे हैं हाई स्कूल भवन में गुणवत्ताविहीन सामग्री उपयोग किये जाने से जनप्रतिनिधयों में खासा आक्रोश वयाप्त है।लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के मार्फत कराये जा रहे कार्य का औचक निरीक्षण करने फिंगेस्वर के जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू,योगेश साहू उपाध्यक्ष, जगदीश साहू ,दीपक साहू जनपद सदस्य ,जगन्नाथ साहू ने मौके पर बेतरतीब तरीके से बन रही भवन को देखकर आक्रोश व्यक्त करते हुवे प्रसाशनिक स्तर पर जांच कर कार्यवाही की मांग किये है।जिम्मेदार अधिकारी के मौन स्वीकृति के चलते ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता विहीन सामग्री उपयोग किये जाने के साथ ही भवन बनकर तैयार होने से पहले ही कालम बीम टेढ़े नजर आने लगे है वही ढलाई हुवे छतों से छड़ दिखाई देने लगे है।भवन में समय रहते अगर जिम्मेदारों के द्वारा सुध नही लिया गया तो लाखो की लागत से बनने वाले भवन भ्रस्टाचार के भेंट चढ़ जावेगी।



