राजिम विधानसभा से नेहरू साहू की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री श्री बघेल लोकवाणी में छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात की। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल की छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल‘ विषय पर आयोजित मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी को जिले के नागरिकों ने भी उत्साह पूर्वक सुना। इसी कड़ी में जिला में आम नागरिकों ने तन्मयता से सुना।
मुख्यमंत्री ने श्री बघेल ने अपने मासिक रेडियोवार्ता में कहा कि किसी सरकार के काम-काज का दो वर्ष बहुत अधिक समय नहीं होता लेकिन फिर भी यह संतोष का विषय है कि हमारे दो वर्षों के कार्यकाल में नौनिहालों को, युवाओं को सुखद भविष्य दिख रहा है। हम इसी प्रकार छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने के लिए समर्पित रहेंगे और चाहेंगे कि विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल का मानवीय चेहरा निरंतर दमकता रहे। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में 18 दिसम्बर को बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि राज्य के विकास हेतु बाबा का आशीर्वाद सदैव मिले यही कामना है। उन्होंने प्रदेशवासियों को 25 दिसम्बर को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में कहा कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करना हमारी सबसे जिम्मेदारी है। पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप बन चुका है, और हम कोशिश करेंगे कि इसे जल्दी से जल्दी विधानसभा में पेश कर पारित कराया जा सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पूरा देश कोरोना संकट काल में मंदी से प्रभावित था, जबकि छत्तीसगढ़ मंदी से अछूता रहा।

