24 घंटा की एग्रीमेंट पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारियों के द्वारा सरकार से किया 1900 से 2800 ग्रेड पे करने की मांग
छत्तीसगढ़ के पुलिस जवानों के द्वारा हाल में 1,2 माह से मुहिम चला रहे है जिसमें 24 घंटा की एग्रीमेंट पर ड्यूटी करने वाले पुलिस जवान 1900 ग्रेड पे से 2800 ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ से सभी समाज के सामाजिक संगठनों में से 21-22 और 7 सांसद एवं 61 से 65 विधायकों ने भी पुलिस जवानों के 1900 ग्रेड पे से 2800 ग्रेड पे बढ़ाने की मांग पर समर्थन दिया है।
वर्तमान में कांग्रेस सरकार का छत्तीसगढ़ में 2 साल पूरा हो चुका है जो कि अपने नारा "जेन कहेन - तेन करेन" कह कर अपने किए हुए वादों को पूरा किए हैं प्रसार प्रचार किया जा रहा है।
लेकिनपुलिस जवानों का कहना है कि सरकार को 2 साल हो गए सत्ता में आए। आने से पहले पुलिस की मांगों को पूरा करने का वादा किया था जिसमें 24 घंटे ड्यूटी की जगह 8 से 10 घंटा ड्यूटी,समय के अनुसार महंगाई भत्ता और वेतन बढ़ोतरी सहीत और अन्य भी मांगे थी जो कि अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है जबकि हम जवानों को सभी सामाजिक संगठनों, विपक्ष, सांसदों एवं सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों से समर्थन प्राप्त हो चुका है उसके बावजूद सरकार के द्वारा हमारी मांग को पूरा करने के लिए अभी तक किसी प्रकार का आश्वासन नहीं दिया है
पुलिस कर्मचारी हमारे समाज का वह अभिन्न अंग है जो हमारे लिए 24 घंटे ड्यूटी करते है अन्य विभागों के अलावा पुलिस कर्मचारियों का वेतन इतना कम है कि घर चलाना मुश्किल हो जाता है आज के समय में पुलिस के 99% कर्मचारी बैंक लोन से अपना घर परिवार चला रहे हैं लोन के कर्ज से कुछ जवान आत्महत्या कर लेते हैं तो 2 से 3 फ़ीसदी कर्मचारी मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहते है

