सक्रिय मामले घटकर आज 3.4 लाख से भी कम हुए 161 दिनों के बाद 22,065 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

 भारत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की; राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 95 प्रतिशत से अधिक हुई, जो दुनिया में सबसे अधिक है

सक्रिय मामले घटकर आज 3.4 लाख से भी कम हुए 161 दिनों के बाद 22,065 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

भारत ने कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में अनेक महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

पिछले 24 घंटों में नए पुष्‍ट मामले घटकर 22,100 से भी कम हो गए हैं। 161 दिनों के बाद दैनिक नए मामले 22,065 दर्ज हुए हैं। 7 जुलाई, 2020 को नए दर्ज मामलों की संख्‍या 22,252 थी।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YN82.jpg

प्रतिदिन कोविड के मरीजों के अधिक संख्‍या में ठीक होने और मृत्‍यु दर में लगातार गिरावट होने से भारत में सक्रिय मामले लगातार घटने की प्रवृत्ति जारी है।

एक अन्‍य उपलब्धि यह है कि सक्रिय मामले घटकर 3.4 लाख से भी कम हो गए हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्‍या 3,39,820 है, जो अब कुल मामलों की केवल 3.43 प्रतिशत ही है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002115Q.jpg

मरीजों के बड़ी संख्‍या में ठीक होने से सक्रिय मामलों में भी कमी आई है। कुल ठीक हुए मरीजों की संख्‍या 94 लाख (94,22,636) से अधिक हो गई है। सक्रिय मामलों और ठीक हुए मरीजों के बीच लगातार अंतर बढ़ रहा है, जो अब 90,82,816 हो गया है।

राष्‍ट्रीय रिकवरी दर्ज और बढ़कर 95.12 प्रतिशत हो गई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003O4OW.jpg

विश्‍व में कोविड के अधिक संख्‍या वाले देशों में भारत की रिकवरी दर सर्वाधिक है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00428EZ.jpg

पिछले 24 घंटों में 34,477 मरीज ठीक हुए हैं और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दी गई है।

74.24 प्रतिशत नए दर्ज मामले 10 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

महाराष्‍ट्र में एक दिन में सबसे अधिक संख्‍या में मरीज ठीक हुए हैं, इस राज्‍य में 4,610 नए मरीज ठीक हुए हैं। केरल और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 4,481 और 2,980 नए मरीज ठीक हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005AO38.jpg

73.52 प्रतिशत नए मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

 महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामलों का पता चला है। इस राज्‍य में 2,949 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद, केरल का स्‍थान है जहां 2,707 नए मामलों का पता चला है।     

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006PI4E.jpg

पिछले 24 घंटों में 354 मरीजों की मौत हुई है।

79.66 प्रतिशत मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्‍ट्र और दिल्‍ली दोनों में सबसे अधिक 60-60 मौत के नए मामले दर्ज हुए हैं। पश्चिम बंगाल में मौत के 43 नए मामलों का पता चला है।  

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007IQ9Y.jpg

***

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !