छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
गांव के समग्र विकास के लिए शिक्षा और व्यवसाय बहुत जरूरी : देवसिंह रात्रे
*छुरा* : - गांव की समग्र विकास के लिए शिक्षा और व्यवसाय बहुत जरूरी है बच्चों को शिक्षा प्राप्त करना अनिवार्य है और युवा साथी जो शिक्षित हो चुके हैं उन्हें शासकीय नौकरी के बाट जोहनें के बजाय अपने हुनर के हिसाब से व्यापार व्यवसाय करना चाहिए ताकि वह स्वयं के ऊपर आश्रित होकर एक बेहतरीन परिवार की स्थापना कर सकें' उक्त बातें ग्राम भैसामुड़ा के कार्तिक पूर्णिमा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुर्व कृषि ऊपज मंडी अध्यक्ष गरियाबंद देवसिंह रात्रे ने कही ।
श्री रात्रे ने आगे कहा कि गांवौ में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करने से शांति एवं भाईचारे की भावना उत्पन्न होता है। गांव के समग्र विकास के लिए शिक्षा और व्यवसाय जरूरी है । समस्त बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है तो वहीँ जो युवा शिक्षित हो चुके हैं उसे अपने हुनर के हिसाब से व्यवसाय करना भी आवश्यक है शासकीय नौकरी के बाट जोहना बेरोजगारी को बढ़ावा देना है पढ़ लिखकर व्यापार या व्यवसाय या कृषि कार्य में अपने हुनर को निखारने, अपने ऊपर आश्रित होना एक सफल इंसान का परिचय है, अगर कोई युवा व्यापार व्यवसाय या कृषि के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं और धन की कमी है तो राज्य सरकार और केंद्र सरकार ऐसे कई योजना चला रहे हैं जिससे उन्हें धन की पूर्ति तो होगी ही साथ में धनराशि में छूट भी मिलेगा जिससे सफल इंसान बनकर एक अच्छे परिवार की स्थापना कर सकता है ।
देवसिंह रात्रे ने कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए प्रति वर्ष मुख्य अतिथि बनाये जाने पर गाँव वालों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरोत्तम ठाकुर ग्राम पटेल एवं विशेष अतिथि योगेश्वर यादव, मोहनलाल कंवर, सोनसाय ध्रुव, फेकुन राम साहू, रामनाथ ध्रुव, गिरधारी साहू, विजय कुमार यादव, धनेश राम साहू आदि थे। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल यादव सर ने किया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन में अनेक गाँवो से काफी संख्या में लोग उपस्थित थे


