सांस्कृतिक, एवं सामाजिक कार्यक्रमों से गांवों में होती है एकता -जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव

 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006

ग्राम पंचायत दादरगाव पुराना के आश्रित ग्राम कारीदादर मे 01.12.20 मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें रात्रि में छत्तीसगढ़ि नाचा पार्टी मयारू गंगा साराबोंग उड़ीसा का कार्यक्रम रखा गया था कार्तिक पूर्णिमा पर्व का  कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया   जिसमे बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी  ध्रुव कार्यक्रम कि अध्यक्षता ग्राम पंचायत दादर गांव पुराना‌ कि सरपंच श्रीमती अमना बाई दीवान विशेष अतिथि जनपद सदस्य चरौदा श्रीमती शांति नागेश , ग्राम पटेल कारीदादर सालिक राम यादव
 जब्बार अली उप सरपंच, बेदबाई पंच,चन्द्रिका प्रसाद पंच रहे ।
          कार्तिक पूर्णिमा पर्व का अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी ध्रुव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम  रखने से गांव मे एकता भाईचारे की भावना पैदा होती है । हमारी छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति रही है कि  हम सब मिल जुल कर रहते है  गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांवों में ऐसे आयोजन की बहुत ही महत्त्व है जहां भाई चारे से सभी एक साथ एक जगह पर ऐसे आयोजनों का आनंद लेते हैं  जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है ।
 ग्राम पंचायत सरपंच अमना बाई दीवान ने ग्राम कारीदादर कि प्रमुख समस्याओ से जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव को अवगत कराया ।
 ग्राम पटेल सालिकराम यादव का नेतृत्व में ग्रामवासियों और ग्राम पंचायत पंच चंद्रिका प्रसाद,बेदबाई निषाद  के  द्वारा ग्राम में सामुदायिक भवन निर्माण का मांग जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव से किया गया  जिस पर मुख्य अतिथि ने शीघ्र ही संबंधित विभाग से स्वीकृती हेतु प्रयास  करने का आश्वासन दिया है
          कार्तिक पूर्णिमा पर्व का अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे ,मिलनकुमार ठाकुर, बलराम निषाद, यशवंत साहू ,प्रीतराम ठाकुर, श्यामलाल यादव, थानूराम धुरूव, जगदीश यादव,भूखन यादव,  जोहत राम ठाकुर, दुकालू राम, कुलेश्वर, रामलाल यादव, खोलबाहरा राम साहू, खमेश्वरकुमार कुमार यादव, भुकराम ठाकुर, नेतराम ठाकुर, कैलाश यादव, जगदीश ठाकुर, मधुराम ,जुगेश कुमार ध्रुव, एवं भारी संख्या मे महिलाऐं, कार्यकर्ता गण , क्षेत्रवासि उपस्थित रहे ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !