पुरानी रंजिश में छुरा अंचल का ग्राम अतरमरा में शादी के दौरान हुआ गोलीकांड


छुरा गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़

रिपोर्टर-रामकुमार यादव

संपर्क-9009867006

गरियाबंद। ग्राम अतरमरा में शादी के दौरान गोलीकांड का मामला सामने आया है। किसी रिश्तेदार ने ही घटना को अंजाम दिया है। गोलीकांड में एक युवक घायल हो गया है, जिसे रायपुर में भर्ती कराया गया है। मामले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बीते सोमवार को गांव के चतुर्वेदी परिवार में लड़के की शादी थी। सुबह तकरीबन 10 ज्यादातर रिश्तेदार बारात के लिए निकल चुके थे। इसी दौरान घर पर मौजूद रिस्तेदारो में आपसी रंजिश के कारण नौबत गोलीकांड तक आ गयी।

किसी रिश्तेदार ने दूसरे रिश्तेदार को गोली मार दी। गोली सीधे एक युवक के सीने में जा लगी। घायल युवक को तत्काल रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी परिवार में ये घटना हुई है। दो रिश्तेदारों के बीच आपसी रंजिश की बात सामने आयी है। फिलहाल अज्ञात द्वारा गोली चलाने की शिकायत थाना में दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गोलीकांड में एक युवक घायल हुआ है। युवक के सीने में गोली लगी है। युवक को ईलाज के लिए रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिस शख्स पर गोली चलाने की शंका जाहिर की जा रही है वह शादी परिवार का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि मामला अज्ञात व्यक्ति के नाम से दर्ज होने के कारण पुलिस जांच के बाद ही असली आरोपी का चेहरा सामने आ पायेगा

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !