प्रधानमंत्री ने नागालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राज्य के स्थापना दिवस पर नागालैंड के मेरे भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं। नागालैंड के लोग अपने साहस और दयालुता के लिए जाने जाते हैं। उनकी संस्कृति अनुकरणीय है और इसी प्रकार भारत की प्रगति में उनका योगदान भी है। नागालैंड के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’’
Greetings to my sisters and brothers of Nagaland on their Statehood Day. The people of Nagaland are known for their courage and kindness. Their culture is exemplary and so is their contribution to India’s progress. Praying for Nagaland’s continuous development.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2020
प्रधानमंत्री ने बीएसएफ स्थापना दिवस पर बीएसएफ कर्मियों को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) स्थापना दिवस के मौके पर बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बीएसएफ के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को बल के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर बहुत-बहुत बधाई। बीएसएफ ने अपने आपको एक पराक्रमी बल के तौर पर पहचान दिलाई है और राष्ट्र की रक्षा में अपनी प्रतिबद्धता को दृढ़ साबित किया है तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता भी की है। भारत को बीएसएफ पर गर्व है।’’
Best wishes to all @BSF_India personnel and their families on the special occasion of their Raising Day. BSF has distinguished itself as a valorous force, unwavering in their commitment to protect the nation and assist citizens during natural calamities. India is proud of BSF!
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2020

